समस्तीपुर, नवम्बर 23 -- Samastipur News: उजियारपुर। थाना क्षेत्र के सैदपुर जाहिद में शनिवार को वाहन की टक्कर से जख्मी महिला की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को हो गई। उसकी पहचान गांव के वार्ड 2 निवासी विजय राय की पत्नी मीना देवी (35) के रूप में हुयी है। सूचना पर उजियारपुर थाना की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही उजियारपुर बीडीओ की ओर से परिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपए का चेक भी परिजन को दे दिया गया। बताया जाता है की मीना देवी शनिवार की शाम अपने घर के पास मुजफ्फरपुर बरौनी एनएच-122 पार कर रही थी, इस दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया। जहां रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। हादसा पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य पवन कुमार...