Samastipur News: हाईकोर्ट से जमानत लेकर जेल से निकला, गेट पर ही पुराने हत्याकांड में गिरफ्तार
समस्तीपुर, अक्टूबर 24 -- जेल गेट पर पुराने हत्याकांड में गिरफ्तारी Samastipur News: समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आर्म्स एक्ट मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद शनिवार को जेल से बाहर निकले विमलेश कुमार उर्फ विमलेश राय को नगर थाने की पुलिस ने जेल गेट पर ही गिरफ्तार कर लिया। विमलेश वर्ष 2010 में नगर थाना क्षेत्र के अनुरूप सिनेमा के पास हुए चर्चित अजितेश कुमार उर्फ लंबू हत्याकांड में फरार चल रहा था। करीब 16 वर्षों से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बताया गया है कि विगत महीने रिवाल्वर के साथ मुफस्सिल थाने की पुलिस ने विमलेश राय को चांदनी चौक के पास से गिरफ्तार किया था। इसी मामले में शनिवार को विमलेश राय को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। शनिवार को जेल से बाहर निकलते ही नगर थाने की पुलिस ने उसे पुराने हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार कर लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.