समस्तीपुर, जुलाई 25 -- Samastipur News: पूसा। पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार की देर शाम हवाई फायरिंग की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोग एक-दूसरे से संपर्क कर घटना की तहकीकात करने लगे। घटना हरपुर भुसकौल चौक से दुबहा जाने वाली मुख्य सड़क की बताई गई है। मौके पर मौजूद दुकानदार चंदन कुमार ने बताया कि बाइक सवार बदमाशो का दल भुसकौल चौक से दुबहा जाने वाली सड़क में दुकान के सामने आकर हवा में फायरिंग करते दुबहा कि ओर निकल गये। बाद में निकटवर्ती पुलिया के निकट दुबारा दो बार हवाई फायरिंग करते हुए दुबहा की ओर निकल गए। दुकानदार की माने तो बदमाश 5 बाईको पर सवार बताये गये है। सभी पर दो-दो लोग सवार बताए गए है। माना जा रहा है कि दहशत फैलाने के उद्वेश्य से बदमाशो ने हवा में फायरिंग की। इधर थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि एक गोल...