Samastipur News: हत्याकांड में पुलिस ने पिता व पुत्र को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर, सितम्बर 13 -- Samastipur News: कल्याणपुर, एसं। थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर कीरत गांव निवासी जितेंद्र महतो के पुत्र राहुल कुमार एवं सीताराम महतो के पुत्र जितेंद्र महतो को पुलिस ने हत्याकांड मामले में शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि विगत जुलाई महीना में सीताराम महतो के पुत्र विजेंद्र महतो को लाठी से सर पर मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था। इलाज के दौरान पटना में उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी ने थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था जिसमें गिरफ्तार व्यक्ति सहित पांच लोगों को आरोपित किया गया था। थाना अध्यक्ष रणबीर कुमार राउत ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.