समस्तीपुर, अगस्त 29 -- Samastipur News: विद्यापतिनगर। हरपुर बोचहा पार्क के समीप गुरुवार को सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें से एक युवक की मौत इलाज के दौरान हो जाने बात बतायी गयी है। मृतक की पहचान बाजितपुर बाजार के फर्सा चौक वार्ड 3 निवासी राज कुमार पासवान के पुत्र छोटू कुमार (25) के रूप में हुई है। वहीं इस घटना में घायल रोशन कुमार व संजीव कुमार का इलाज अन्यत्र कराया जा रहा है। मृत युवक का इलाज पीएमसीएच में कराया जा रहा था, जहां उसकी मौत शुक्रवार की संध्या में हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि मृत युवक की शादी कुछ ही माह पहले हुयी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...