समस्तीपुर, अगस्त 3 -- Samastipur News: दलसिंहसराय। अनुमंडल कार्यालय, दलसिंहसराय के सभागार में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन एवं इसकी तैयारी को लेकर अनुमंडल स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ किशन कुमार ने की। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होनेवाले समारोह, निर्धारित स्थलों पर ध्वजारोहण, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, पेयजलापूर्ति आदि के सम्बंध में सभी संबंधित पदाधिकारियों, शिक्षण संस्थानों के प्रधानों एवं प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर तैयारियों की समीक्षा की गई। इस क्रम में आयोजन में सभी वर्गों की भागीदारी एवं इसे भव्यता प्रदान करने को लेकर सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। यह भी पढ़ें- Samastipur News: कर्पूरी स्टेडियम में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह य...