समस्तीपुर, अगस्त 24 -- Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा पंचायत अंतर्गत बुढ़ी गंडक नदी के मोहनपुर घाट पर सोमवार की दोपहर स्नान करने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब जाने के कारण 50 वर्षीय व्यक्ति लापता हो गया। स्थानीय मुखिया राधा देवी ने बताया कि उसकी पहचान मोहनपुर गांव के वार्ड 13 निवासी 50 वर्षीय त्रिवेणी साहनी के रूप में हुई। लोगों के मुताबिक त्रिवेणी साहनी सोमवार की दोपहर स्नान करने के लिए नदी में गया था उससे पहले वह अपना कपड़ा निकाल कर ऊपर में रख दिया था। नदी में पानी अधिक रहने के कारण पैर फिसल जाने से वह पानी में डूब गया। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही गांव के काफी संख्या में लोग नदी किनारे जुट गए। निजी गोताखोर की मदद से नदी में उसकी तलाश की जा रही थी। लोगों ने बताया की एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहु...