समस्तीपुर, अक्टूबर 22 -- Samastipur News: चकमेहसी। चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।दोनों पक्षों की ओर से थाने में आवेदन देकर मारपीट,लूटपाट ,हथियार लहराने और महिला से छेड़छाड़ आदि का आरोप लगाया गया था।पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की है।मामले में दोनों पक्षों ने कई लोगों को आरोपित किया है।बता दे कि जमीनी विवाद में बीते दिनों एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर का रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया है।जिसको लेकर तनाव व्याप्त है।मामले को लेकर पुलिस ने वरीय अधिकारियों को रास्ता बंद रहने को लेकर पत्र भी प्रेषित किया है।थाना अध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में पुलिस जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...