समस्तीपुर, नवम्बर 29 -- Samastipur News: ताजपुर। बिहार में सुधा दूध एवं दुग्ध उत्पादों की कीमतों में एक दिसंबर से वृद्धि की घोषणा के बाद अखिल भारतीय किसान महासभा और भाकपा माले ने बढ़ोतरी के खिलाफ आंदोलन करने का ऐलान किया है। भाकपा माले के ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि सुधा कंपनी अपने हित में मनमाने तरीके से दूध की कीमत बढ़ा देती है, लेकिन दूध उत्पादक पशुपालकों के दूध की खरीद कीमत में उचित वृद्धि नहीं करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...