समस्तीपुर, अक्टूबर 17 -- Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर गांव से पुलिस ने शुक्रवार की रात एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान अकबरपुर गांव के वीरेंद्र कुमार उर्फ रावण के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि विगत महीना पूर्व बिरसिंहपुर चौक स्थित सीएसपी में हुई लूट एवं फायरिंग मामले में उक्त युवक आरोपित पाया गया था। वहीं अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...