समस्तीपुर, अगस्त 1 -- Samastipur News: सिंघिया। 5 अगस्त को प्रखंड के दो पंचायतों हरदिया व निरपुरभरड़िया में सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। विदित हो कि इससे पूर्व जारी शिड्यूल के तहत यह शिविर 4 अगस्त को आयोजित होना था। लेकिन उक्त तिथि को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण यह शिविर अगले कार्यदिवस 5 अगस्त को आयोजित होगा। यह जानकारी बीडीओ विवेक रंजन ने शनिवार को दी। यह भी पढ़ें- Ara News: भोजपुर में अब पांच अगस्त को होगा सहयोग शिविरशिविर की समय और स्थान उन्होंने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग,बिहार,पटना के निर्देश पर 4 अगस्त को आयोजित सहयोग शिविर का आयोजन 5 अगस्त को किया जाएगा। बीडीओ ने बताया कि आयोजित शिविर को लेकर चयनित स्थल व समय को लेकर किसी प्रकार परिवर्तन नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि सहयोग शिविर का आयोजन हरदिया में पंचायत भवन परिसर में...