Samastipur News: साफ करने के नाम पर सोने की चेन और मंगलसूत्र उड़ाये
समस्तीपुर, नवम्बर 28 -- Samastipur News: दलसिंहसराय। केवटा के वार्ड दो में शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने जेवर साफ करने के नाम पर झांसा देकर एक महिला से सोने का चेन एवं मंगलसूत्र उड़ा लिए। इन जेवरों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताया गया है। पीड़िता प्रिया कुमारी के हल्ला करने पर मोहल्ले के लोगों को जानकारी हुई। तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। जानकारी के अनुसार वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र पर अन्य महिलाओं के साथ मौजूद विवेक कुमार की पत्नी प्रिया को बाइक सवार बदमाशों ने स्वयं को जेवरात साफ करने वाला बताकर झांसे में ले लिया। घर जाकर साफ करने नाम पर जेवर खोलवाया एवं उसे गर्म पानी लाने के लिए कहा। प्रिया जबतक आती, बदमाश भाग चुके थे।जेवर उड़ाने की सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.