समस्तीपुर, अक्टूबर 28 -- Samastipur News: दलसिंहसराय। पीटीईसी रामपुर जलालपुर में प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण के साथ ही व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को समाप्त हो गया। नंदी फाउंडेशन एवं महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को साक्षात्कार की तैयारी, संवाद कौशल, समूह चर्चा एवं प्रभावी प्रस्तुतीकरण का प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देने के अलावे विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एक दर्जन प्रशिक्षुओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षक पूजा चौहान एवं कुशाग्र परासर ने व्यावहारिक अभ्यास के जरिए प्रशिक्षुओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने, प्रभावी संवाद करने और समूह चर्चा में सक्रिय भागीदारी के गुर बताए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...