समस्तीपुर, सितम्बर 2 -- Samastipur News: समस्तीपुर | निप्र । मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर सिंह साइबर ठगी के शिकार हो गए। साइबर बदमाशों ने गैस कनेक्शन दिलाने के नाम पर उन्हें अपने जाल में फंसाया और उनके बैंक खाते से आठ अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 2 लाख 23 हजार 197 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़ित की जानकारी पीड़ित के अनुसार, उनके मोबाइल पर नया गैस कनेक्शन लेने से संबंधित एक विज्ञापन आया था। विज्ञापन में दिए गए विकल्प पर क्लिक करने के कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने गैस कनेक्शन के लिए यूपीआई के माध्यम से दो हजार रुपये जमा करने को कहा। इसके बाद ठगों ने उनके मोबाइल पर एक क्यूआर कोड और गैस सिलेंडर की तस...