समस्तीपुर, जुलाई 2 -- Samastipur News: सिंघिया। आगामी 7 जुलाई को प्रखंड क्षेत्र के फुलहारा और लिलहौल में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियां शुरू कर दी गई है। प्रत्येक माह आयोजित होने वाले इस शिविर के चौथे चरण के तहत 7 जुलाई को उक्त दो पंचायतों में शिविर आयोजित होगा। तैयारियों के क्रम में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने फुलहारा व लिलहौल पंचायतों में शिविर के लिए चयनित स्थलों का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान बीडीओ ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉलों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों, कर्मियों व मुखिया से बातचीत की और दिशा-निर्देश दिया। बीडीओ ने बताया कि 7 जुलाई को सहयोग शिविर दो पालियों में आयोजित होगा। यह भी पढ़ें- Purnia News: सात जुलाई को जिले के 14 प्रखंडों के चिन्हित पंचायत में सहयोग श...