Samastipur News: सर्पदंश से महिला की मौत
समस्तीपुर, अगस्त 19 -- Samastipur News: खानपुर। थाना क्षेत्र के दिनमानपुर उत्तरी पंचायत में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। उसकी पहचान उक्त पंचायत के वार्ड सात भानपुर निवासी रामकिशुन पोद्दार की पत्नी उषा देवी के रूप में हुई है। बताते हैं कि शौच जाने के दौरान महिला को जहरीले सर्प ने डंस लिया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खानपुर माकपा प्रखंड सचिव प्रेमानंद सिंह ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग सीओ प्रिया आर्यानी से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.