समस्तीपुर, जुलाई 20 -- Samastipur News: रोसड़ा। थाना क्षेत्र के कोठिया वार्ड 26 की एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतका की पहचान रंजीत कुमार यादव की 37 वर्षीय पत्नी नीलम देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अनुमंडलीय अस्पताल प्रबंधन एवं ऑन-ड्यूटी स्वास्थ्यकर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: सर्पदंश से 10 वर्षीय बच्ची की मौतपरिजनों का आरोप परिजनों का आरोप है कि महिला को सर्पदंश के बाद तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया था, लेकिन चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने समय पर उपचार शुरू नहीं किया। उनका कहना था कि मरीज में लक्षण स्पष्ट होने का इंतजार करने की बात कही गई, जिससे इलाज में विलंब हुआ और महिला की जान चली गई। परिजनों का दावा था कि यदि समय पर उपचार मिलता तो उसकी...