समस्तीपुर, अगस्त 11 -- Samastipur News: विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के डुमरिया में सर्पदंश से एक किशोरी की मौत हो गई। मृतका सोनी कुमारी (16) बेगूसराय जिले के नावकोठी निवासी सरलू दास व नीलम देवी की पुत्री थी। घटना के बाद से परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया है। सोनी कुमारी थाना क्षेत्र के खास टभका उत्तर वार्ड 12 डुमरियाचौक स्थित अपने मौसा नन्हकी दास के घर पर रह रही थी और यही रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिजनों ने बताया कि वह तीन बहन और एक भाई थी। बताया गया है कि घटना रविवार की रात की है जब वह सो रही थी, तभी अचानक एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश पीड़ित बालिका की मौत किशोरी की हालत बिगड़ता देख परिजनों ने आनन-फानन में उसे दलसिंहसराय के एक अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वा...