समस्तीपुर, जुलाई 12 -- Samastipur News: सरायरंजन, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सरायरंजन बाजार स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बैठक की। बैठक के बाद हनुमान मंदिर प्रांगण में सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण कर स्वच्छता अभियान का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश देते हुए आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान भी चलाया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के लोगों से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हर एक व्यक्ति से पौधा लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला संयोजक नीतीश कुमार, प्रशांत कुमार, कुंदन कुमार, सुमित कुमार, अनीश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बजरंग दल ने शुरू किया पौधरोपण का अभियान यह भी पढ़ें- Almora News: पौध...