समस्तीपुर, सितम्बर 27 -- Samastipur News: विभूतिपुर। डीसीएलआर रोसड़ा के आदेश पर ग्राम सिरसी में एक भूमि पर दखल-दहानी और सीमांकन कराने गई सरकारी टीम का उग्र विरोध करने का मामला सामने आया है। भारी विरोध के कारण टीम बिना पैमाइश किए ही वापस लौट गई। मामले को लेकर अंचल अधिकारी चंद्रशेखर ने स्थानीय थानाध्यक्ष को लिखित पत्र देकर चार - पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। बताया गया है कि एक जमीन पर रामाशीष यादव बनाम राजेंद्र यादव एवं अन्य के मामले में कोर्ट के आदेशानुसार टीम तैनात की गई थी। शनिवार को जब मजिस्ट्रेट, अंचल अमीन और पुलिस बल की मौजूदगी में मापी शुरू हुई, तो विरोधी पक्ष के पुरुषों और महिलाओं ने हंगामा करते हुए सरकारी काम को जबरन रोक दिया। कानून व्यवस्था बिगड़ती देख प्रशासनिक टीम को सीमांकन का ...