समस्तीपुर, अक्टूबर 26 -- Samastipur News: समस्तीपुर। बीआरबी कॉलेज में लड़कियों ने समस्याओं को लेकर प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 28 अक्टूबर को होगा विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया। बिहार शक्ति अभियान की ओर से कॉलेज के प्राचार्य को आवेदन सौंपा गया। आवेदन के माध्यम से कॉलेज में व्याप्त समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द सुधार की मांग की गई। ज्ञापन आवेदन में मुख्य रूप से सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन की व्यवस्था, वॉशरूम में डस्टबिन की समुचित व्यवस्था, वॉशरूम की नियमित एवं बेहतर साफ सफाई तथा गर्ल्स कॉमन रूम को खाली कराकर सुव्यवस्थित करने की मांग की गई है। बिहार शक्ति अभियान की लीडर रीचा कुशवाहा ने कहा कि छात्राओं को कॉलेज में बुनियादी सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है। इन समस्याओं क...