Samastipur News: समस्तीपुर ने फुटबॉल कप मुकाबले में पटोरी को हराया
समस्तीपुर, अगस्त 24 -- Samastipur News: शाहपुर पटोरी। विजय पासवान स्मृति एक दिवसीय फुटबाल कप पर समस्तीपुर ने पटोरी को 5-3 गोल से पराजित कर कब्जा कर लिया। एएनडी कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित एक दिवसीय मैच का अंतिम निर्णय टाई ब्रेकर से हुआ। खेल शुरू होने के निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद मुकाबला टाई ब्रेकर तक पहुंचा, जिसमें समस्तीपुर की टीम ने पटोरी को 5-3 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। मैच का उद्घाटन नप की अध्यक्ष प्रियंका सुमन, डॉ. अशरफ इमाम, मुखिया नविता कुमारी, मोहन ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर रवींद्र प्रसाद, जितेश चौधरी, जितेंद्र रायसंतोष चौधरी, मनोज राय, मंगल यादव, अनिल कुमार, मितलाल, जितेश चौधरी आदि मौजूद थे। मैच के शुरुआत में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.