समस्तीपुर, जुलाई 2 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निप्र। शहर की लाइफलाइन माने जाने वाले 56 वर्ष पुराने रेलवे ओवरब्रिज पर 5 जुलाई से आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने इसकी मरम्मत का निर्णय लिया है। सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बताया कि 15 अगस्त तक इस पुल पर वाहनों के साथ-साथ पैदल आवाजाही पर भी पूरी तरह रोक रहेगी। इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए जिला प्रशासन ने वैकल्पिक रूट चार्ट जारी किया है। वर्ष 1970 में बने इस ओवरब्रिज का उत्तरी छोर समस्तीपुर रेलवे जंक्शन, मुख्य बाजार तथा दरभंगा, मधुबनी और नेपाल की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों से जुड़ा है। वहीं दक्षिणी हिस्से में कोर्ट, कलेक्ट्रेट, नगर निगम कार्यालय, आधा दर्जन थाने, मुख्य बस स्टैंड तथा बेगूसराय व पटना की ओर जाने वाले मार्ग स्थित ह...