Samastipur News: समय खत्म, 23% बच्चों का नहीं बन पाया अपार
समस्तीपुर, अगस्त 9 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निसं। शिक्षा विभाग ने पिछले 31 जुलाई तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों में नामांकित शत-प्रतिशत बच्चों का अपार तैयार कराने का लक्ष्य दिया था। विभाग के निर्देश पर डीईओ व डीपीओ प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्वशिक्षा अभियान ने सभी स्कूलों को इसके लिए निर्देश जारी किया था, लेकिन समय-सीमा समाप्त होने तक जिले में महज 76.99 प्रतिशत बच्चों का ही अपार बन सका। करीब 23.01 प्रतिशत बच्चे अब भी अपार से वंचित हैं। अपार बनाने के लिए आधार न अनिवार्य होता है। जिले के सरकारी व निजी स्कूलों में कुल 8,04,846 बच्चे नामांकित हैं। इनमें करीब 6.19 लाख बच्चों का अपार बन गया है, जबकि लगभग 1.85 लाख बच्चों का अपार अब तक नहीं बन पाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.