Samastipur News: सफाई पर हर माह का खर्च सवा करोड़, फिर भी हर जगह गंदगी
समस्तीपुर, अगस्त 13 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निज संवाददाता। शहर की सफाई व्यवस्था पर नगर निगम हर महीने करीब सवा करोड़ रुपये खर्च कर रहा है, लेकिन कर्पूरी बस स्टैंड और इससे सटे ताजपुर रोड की तस्वीर इस खर्च की हकीकत बयां करने के लिए काफी है।
गंदगी और जलजमाव की समस्या बस स्टैंड परिसर के आसपास कई जगह कचरा व गंदा पानी जमा है। पानी में कचरा, प्लास्टिक और जैविक अपशिष्ट सड़ रहा है। गंभीर स्थिति ताजपुर रोड में पीर स्थान से शास्त्री गली तक में भी बनी हुई है। सड़क किनारे खुले में मछली और मीट की दुकानें सजती हैं। दुकानों से निकलने वाला दूषित पानी सड़क पर बहता रहता है, जबकि मछली-मांस के खून रक्त के छींटे व अनुपयोगी अवशेष इधर-उधर फेंक दिए जाते हैं। इससे सड़क किनारे गंदगी का अंबार और बदबू की स्थिति बनी रहती है। बरसात में यही गंदगी पानी के साथ फैलकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.