समस्तीपुर, अक्टूबर 4 -- Samastipur News: दलसिंहसराय, निसं। अलग-अलग गांव में रविवार को सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोग जख्मी हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से जख्मी टोटो चालक को प्राथमिक चिकित्सा के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहली घटना कमरांव में घटी जहां बाइक की ठोकर से ग्रामीण बीरेंद्र कुमार की पत्नी अंजू देवी (40) जख्मी हो गईं। दूसरी घटना में बल्लोचक में पम्प के पास एसएच 88 पर अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से एक टोटो सड़क पर पलट गया। हादसे में टोटो चालक जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान उजियारपुर के बाजीतपुर, वार्ड 11 निवासी राम सोगरथ सिंह के पुत्र विनोद सिंह के रूप में की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...