समस्तीपुर, सितम्बर 16 -- Samastipur News: चकमेहसी, एसं। चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर ठहरा गांव के एक युवक की सड़क हादसे में जख्मी होने के बाद इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। मृतक मालीनगर पंचायत के वार्ड आठ निवासी शत्रुध्न पासवान का पुत्र रवीन कुमार (19) बताया गया है। सूचना पर पहुंची चकमेहसी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मालीनगर से सोमवार की देर शाम ई रिक्शा से पूसा मेला घूमने छह दोस्त गए थे। जहां से वापस लौटने के क्रम में पूसा से कल्याणपुर मुख्य पथ के सैदपुर बरेबा टोला के निकट ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक ले जाया गया और इसके बाद उसके दोस्तों ने उसे घर पहुंचा दिया। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के ...