समस्तीपुर, नवम्बर 27 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निस। संविधान दिवस पर वीमेंस कॉलेज, की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में संविधान दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर वंदे मातरम् का सामूहिक गायन और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया तथा शिक्षकों एवं अन्य प्रतिभागियों को संविधान के प्रति निष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान और संवैधानिक कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य प्रो. राजेश कुमार रंजन की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य ने कहा कि संविधान के मूल्यों को समझना और उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: गौरवशाली इतिहास की याद दिलाता है संविधान दिवस : मंत्री यह भी पढ़ें- Mot...