समस्तीपुर, जुलाई 12 -- Samastipur News: कल्याणपुर । थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया भिंडी पंचायत के सेडी गांव में रविवार की दोपहर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही रामनारायण राय पुत्र अंगद कुमार(30) के रूप में हुई। सरपंच अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उक्त युवक गांव के ही चौर स्थित धान के खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में वह गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव को लेकर घर ले आए। शव के घर पहुंचते ही परिजतनों में केाहराम मच गया। सूचना पर थोड़ी ही देर में घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इधर, थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार रावत ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। दरोगा यशवंत कुमार को मौके पर ...