समस्तीपुर, जुलाई 25 -- Samastipur News: कल्याणपुर। संगठन के विस्तार को लेकर जदयू के प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड स्तरीय कुल 33 सदस्यीय प्रखंड कमेटी का गठन किया गया है। 21 पदाधिकारी एवं 12 प्रखंड कार्यकारी के सदस्य बनाए गए हैं। प्रखंड उपाध्यक्ष के रूप में बम बहादुर सिंह, रामचंद्र प्रसाद सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, रामचंद्र राय फौजी, दीप्ति, लालबाबू झा, राजेश्वर प्रसाद राजू एवं कोषाध्यक्ष के पद पर मुखिया सामंत कुमार तथा महासचिव के पद पर शिवकुमार, विश्वनाथ सिंह भोला व अन्य का मनोनयन हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...