समस्तीपुर, अगस्त 24 -- Samastipur News: उजियारपुर। प्रखंड के परोरिया गांव में सोमवार को श्री श्री 108 मां दुर्गा संकट मोचन धाम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धालुओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली। समस्त ग्राम वासियों द्वारा आयोजित कलश यात्रा में सैंकड़ो की संख्या में कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर गाजे-बाजे के साथ जय सीताराम, राधे श्याम, गौड़ी शंकर जय हनुमान का जयकारा लगाते हुए पूरे गांव का भ्रमण कर पुन: धाम परिसर पहुंच कर कलश स्थापित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. शील कुमार राय, जगन्नाथ कुंवर, सरपंच दुखन साह, हरिश्चन्द्र राय मुकेश राय, सुनील महतो, मुरारी सिंह सहित समस्त ग्रामिण शामिल हुए। विदित हो की परोरिया निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सत्यनारायण बैठा व गीता देवी के द्वारा उपरोक्त मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा मंगलवार को होगा। इसके बाद अष्टयाम यज्ञ प...