समस्तीपुर, अक्टूबर 7 -- Samastipur News: उजियारपुर। बिरनामा गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक इलेक्ट्रॉनिक दूकान का 1.70 लाख रुपये मूल्य का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना बुधवार की सुबह करीब 10 बजे होना बताया गया है। इधर, इस बाबत दूकान के संचालक रघुनाथ पंडित ने अंगारघाट थाना में आवेदन देकर बिजली विभाग की लापरवाही के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग किया है। इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन मिला है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...