समस्तीपुर, जुलाई 18 -- Samastipur News: ताजपुर। ताजपुर प्रखंड के आधारपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय आधारपुर टोले नासी में शनिवार को एक शिक्षिका की पिटाई से सातवीं कक्षा का मिंटू कुमार नामक छात्र बेहोश हो गया। वह गांव के ही संजय कुमार का पुत्र बताया गया। बेहोश छात्र को ताजपुर अस्पताल लाया गया जहाँ से समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: छात्र की पिटाई को लेकर ग्रामीणों ने किया तालाबंदीस्थानीय ग्रामीणों का हंगामा उधर पिटाई से छात्र के बेहोश होने की खबर सुनकर स्थानीय ग्रामीण स्कूल पर पहुंच जमकर हंगामा करते हुए कथित शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग करने लगे। आरोपी शिक्षिका उत्तर प्रदेश की बीपीएससी शिक्षिका बताई। लोगों का कहना था कि वह शिक्षिका आए दिन अक्सर क्लास में बच्चों की पिटाई करती हैं। डर के मारे बच्चे चुप रह जाते...