समस्तीपुर, सितम्बर 2 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निसं। एक तरफ, जिला शिक्षा कार्यालय यह दावा करता है कि केवल एकल शिक्षक विद्यालय को छोड़ किसी अन्य विद्यालय में किसी शिक्षक का प्रतिनियोजन नहीं किया जाना है। इस दावे की पोल आज समस्तीपुर शहर के कचहरी रोड स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में बुधवार को खुल गई। यहां कार्यरत प्रभारी हेडमास्टर विनिता वर्मा का शिक्षिका के रूप में प्रतिनियोजन बुधवार को बीईओ, समस्तीपुर ने विखंडित करते हुए उन्हें उनके मूल विद्यालय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रघुनाथपुर, बेला समस्तीपुर प्रखंड में वापस कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Samastipur News: कार्रवाई: गंभीर आरोप में विशिष्ट शिक्षक को किया गया निलंबितप्रकरण का विवरण बताया जाता है कि यह शिक्षिका राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, कचहरी रोड में पिछले 11 सालों से प्रतिनियोजन पर बन...