समस्तीपुर, जुलाई 19 -- Samastipur News: दलसिंहसराय। दलसिंहसराय के प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय रामपुर जलालपुर में रविवार को द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेर्क्स की ओर से जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

सम्मान समारोह का आयोजन सम्मान समारोह में जिले भर के 120 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान एवं नवाचार को लेकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अतिथियों का स्वागत सम्मान समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय की वरीय व्याख्याता अर्चना कुमारी, रजनी कुमारी, मध्य विद्यालय दलसिंहसराय की एचएम विभा कुमारी, फिल्म कलाकार, अमिय कश्यप, प्रो. सत्संध भारद्वाज, डॉ. राजकुमार, मनीष कुमार, विवेक दत्त आदि अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। मंच संचालन शिक्षिका शेफालिका झा एवं शिक्षक संतोष कुमार ने किया।

शिक्...