समस्तीपुर, अक्टूबर 12 -- Samastipur News: समस्तीपुर। जिले में शिक्षा अधिकारियों, शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों को भुगतान किए जाने वाले वेतन व भत्तों की जांच होगी। इसकी कवायद शुरू हो गई है। बिहार सरकार अन्तर्गत राज्यकर्मियों के वेतन विपत्र तैयार करने से संबंधित कार्रवाई एचआरएमएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन की जाती है। विभागीय पदाधिकारियों, शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन-भुगतान किये जाने के क्रम में मेकर, चेजर व अप्रूवर के स्तर से वेतन विपत्र संपुष्ट होने के बाद सीएफएमएस के माध्यम से भुगतान की कार्रवाई की जाती है। शिक्षा विभाग अन्तर्गत पदाधिकारियों, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन भुगतान से संबंधित आंकड़ों का परीक्षण करने पर प्रथम दृष्टया कई विसंगतियां वित्त विभाग को मिली हैं। यह भी पढ़ें- लखीसराय: भागलपुर में लाखों के गबन क...