Samastipur News: शिक्षाविद महेश चौधरी का निधन
समस्तीपुर, सितम्बर 29 -- Samastipur News: रोसड़ा। शिक्षाविद एवं सेवानिवृत्त शिक्षक महेश चौधरी का मंगलवार की शाम निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। शहर के फकीरना मोहल्ला स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। महेश चौधरी लंबे समय तक शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े रहे और अपने शैक्षणिक योगदान के लिए लोगों के बीच चर्चित रहे। लोगों ने उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वे अपने पीछे पुत्र पत्रकार शम्भू नाथ चौधरी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पौत्र डॉ. तन्मय चिकित्सा पदाधिकारी हैं। महेश चौधरी के निधन से परिजनों एवं शुभचिंतकों में गहरा शोक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.