Samastipur News: शिकायत पर भी नहीं सुन रहे बिजली एसडीओ
समस्तीपुर, अक्टूबर 17 -- Samastipur News: समस्तीपुर। शहर के वार्ड 34 में सड़क पर स्थित बिजली ट्रांसफॉर्मर पर उगे पौधे के तार से संपर्क की वजह से अक्सर निकलती चिंगारी से कभी भी इस स्थल पर बड़ा हादसा से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस ट्रांसफार्मर के निकट से गुजरने वाले लोग हमेशा भयाक्रांत रहते हैं। ठाकुरबाड़ी रोड व सदर अस्पताल के पीछे सड़क पर ये स्थिति है। आश्चर्य यह कि इसकी जानकारी शहरी बिजली एसडीओ को यहां के वार्ड पार्षद नीलम देवी द्वारा देने व जानमाल का खतरा की संभावना जताते हुए त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध भी अब तक बेअसर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.