समस्तीपुर, अक्टूबर 5 -- Samastipur News: समस्तीपुर। ऑनलाइन भुगतान के बढ़ते चलन के बीच शहर में फर्जी यूपीआई पेमेंट के नाम पर दुकानदारों से ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 10 से 12 दिनों में शहर के अलग-अलग इलाकों में फर्जी यूपीआई भुगतान से जुड़े आधा दर्जन से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। ठग दुकानों पर ग्राहक बनकर पहुंचते हैं और सामान खरीदने के बाद दुकानदार को मोबाइल पर पेमेंट सक्सेसफुल का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर सामान लेकर फरार हो जाते हैं। बाद में दुकानदार जब अपना बैंक खाता या यूपीआई ऐप चेक करता है तो भुगतान की राशि खाते में नहीं मिली होती है। फर्जी यूपीआई भुगतान करने वाले गिरोह के सदस्य खासकर ऐसी दुकानों को निशाना बना रहे हैं, जहां ग्राहकों की भीड़ रहती है और दुकानदारों के पास प्रत्येक भुगतान की तत्काल जांच करने का समय नहीं होता। ठ...