समस्तीपुर, जुलाई 2 -- Samastipur News: समस्तीपुर। शहर में लगातार लग रहे ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने वर्ष 2023 में लागू किए गए यातायात नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्णय लिया। इस संबंध में बुधवार को कलेक्ट्रेट में डीएम रोशन कुशवाहा व एसपी अरविंद प्रताप सिंह के साथ मेयर अनीता राम व पार्षदों ने बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि वर्ष 2023 में लागू किए गए ट्रैफिक नियमों को पुनः लागू किया जाएगा, ताकि शहर में जाम की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके। इस दौरान डीएम ने मेयर को जानकारी दी कि रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत पूरी होने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: शहर के प्रमुख चौक-चौराहों व भीड़भाड़ वाले इ...