Samastipur News: शराब के साथ महिला समेत दो धंधेबाज धराया
समस्तीपुर, सितम्बर 3 -- Samastipur News: उजियारपुर। थाना क्षेत्र के गावपुर गांव में 28 लीटर विदेशी शराब के साथ एक महिला समेत दो धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गये धंधेबाज की पहचान गांव के नाथों सहनी के पुत्र गुलाब सहनी व गांव के ही रबिन्द्र सहनी की पत्नी अंगूरी कुमारी के रूप में हुयी है। जानकारी के अनुसार धंधेबाज साइकिल पर एक बोरा में बंद कर शराब ले जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस की गश्ती टीम को देखकर उसे तेजी से भागते देख तलाशी ली गयी तो बोरे से शराब बरामद हुआ। मामले में थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया की गिरफ्तार आरोपी पर केस दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.