समस्तीपुर, नवम्बर 1 -- Samastipur News: रोसड़ा। रोसड़ा पुलिस ने थाना क्षेत्र के रहुआ में छापेमारी कर पिकअप वाहन पर लदी 797 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने शराब धंधे में शामिल एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रहुआ में शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर पिकअप पर लदी शराब बरामद की। गिरफ्तार धंधेबाज खानपुर थाना क्षेत्र के मधुटोला वार्ड 10 निवासी नरेश महतो का पुत्र सुमन कुमार है। मामले में कांड संख्या 458/26 दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...