समस्तीपुर, सितम्बर 5 -- Samastipur News: फारबिसगंज,। अररिया के रजोखर से मवेशी बेचकर करीब 4.41 लाख रुपये नकद लेकर समस्तीपुर लौट रहे दो मवेशी कारोबारियों का गुरुवार की देर रात बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बदमाशों ने दोनों को सुपौल जिले के ललितग्राम एवं प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र की सीमा के पास घेर लिया। इस दौरान एक कारोबारी चकमा देकर भाग निकला, जबकि दूसरे कारोबारी को बदमाश उसी की कार से फारबिसगंज-रानीगंज रोड स्थित लुटिया पुल के पास लाए और सीट के नीचे रखे 4.41 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर कारोबारी के साथ मारपीट भी की गई। पीड़ित मवेशी कारोबारी की पहचान वकील कुरैशी के रूप में हुई है। उसका भाई शकील कुरैशी बदमाशों को चकमा देकर भाग निकला था। दोनों समस्तीपुर के वारिसनगर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के रहने वाले हैं। यह भी पढ़ें- मवेशी व्यापारियों का अप...