समस्तीपुर, जुलाई 20 -- Samastipur News: सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के शेरपुर नरसारी गांव में डीजे बजाने और डांस के दौरान हो रहे विवाद का विरोध करना एक वृद्ध महिला को महंगा पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने महिला के साथ मारपीट की। बचाने पहुंचे उसके पति, नाती और पुत्र के साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया। मामले में शांति देवी ने सरायरंजन थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

घटना का विवरण दिए गए आवेदन के अनुसार, 12 जुलाई की रात शांति देवी (65) अपने पति प्रेमलाल पासवान (70) के साथ घर के दरवाजे पर बैठी थीं। इसी दौरान डीजे बजाते हुए कुछ लोग वहां पहुंचे और उनके दरवाजे के सामने डीजे रोककर डांस करने लगे। डांस के दौरान आपस में गाली-गलौज और विवाद होने लगा। शांति देवी ने वहां झगड़ा नहीं करने की बात कही। आरोप है कि इसी बा...