Samastipur News: विवि परिसर में दुर्घटनाग्रस्त जख्मी महिला की ईलाज के दौरान मौत
समस्तीपुर, जुलाई 16 -- Samastipur News: पूसा। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के विधापति सभागार के निकट स्थित ब्रेकर पर दुर्घटना में जख्मी महिला की गुरूवार की सुबह पटना में ईलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार महिला का दाह-संस्कार पहलेजा घाट पर किया जायेगा। मृतका महमदपुर देवपार पंचायत के टीचर्स कॉलनी निवासी नागेन्द्र पाण्डेय की पत्नी पूनम देवी है। मिली जानकारी के अनुसार बीते 25 जून को अस्पताल चौक से अपने घर लौटने के क्रम में महिला स्कूटी से अनियंत्रित होकर गिर गई थी। आनन-फानन में उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल, पूसा में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गहन चिकित्सा के लिए समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन समस्तीपुर में भी मौजूद चिकित्सक ने पटना रेफर कर दिया। जहां वह ईलाजरत थी। घटना ने परिवार को झकझोर दिया है। लोगों की म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.