समस्तीपुर, अक्टूबर 24 -- Samastipur News: कल्याणपुर, एसं। क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर हुई विभिन्न हादसे में सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में पूसा के मनोज पासवान, कल्याणपुर के आलोक कुमार, मिर्जापुर के सौगारथ दास, रामभद्रपुर की संजिला देवी, हीरा देवी, रंजू देवी, बलिराम शर्मा एवं ज्योति देवी शामिल हैं। सभी जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...