समस्तीपुर, जुलाई 25 -- Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग जगहों पर हुये हादसे में शनिवार को पांच लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में जहां मारपीट की घटना में मिर्जापुर गांव की खुशबू देवी, सीता देवी एवं रीना देवी शामिल हैं। वहीं, सड़क दुर्घटना में कल्याणपुर के रोशन कुमार एवं फुलहारा गांव के संत कुमार जख्मी हो गये। सभी जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। उक्त जानकारी प्रभारी डॉ बीके ठाकुर ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...