Samastipur News: विधानसभा में उठा नरहन में 33 केवी ग्रिड बनाने का मुद्दा
समस्तीपुर, जुलाई 24 -- Samastipur News: विभूतिपुर। क्षेत्र में लो-वोल्टेज और अनियमित बिजली आपूर्ति के खिलाफ 21 जुलाई को भारत की जनवादी नौजवान सभा और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने नरहन पावर हाउस पर प्रदर्शन किया था। सड़क के इस संघर्ष को विभूतिपुर विधायक अजय कुमार ने बिहार विधानसभा के सदन में भी उठाया। प्रश्न के माध्यम से उन्होंने बताया कि नरहन सबस्टेशन को 25 किमी दूर दलसिंहसराय ग्रिड से बिजली मिलने के कारण बार-बार ब्रेकडाउन होता है। उन्होंने मांग की कि सबस्टेशन परिसर में उपलब्ध 3 एकड़ जमीन और पास से गुजर रही हाई-वोल्टेज लाइन का उपयोग कर तुरंत वहां 33 केवी का नया ग्रिड स्थापित किया जाए। जवाब में ऊर्जा मंत्री ने जमीन की उपलब्धता को स्वीकार किया, लेकिन वर्तमान में कम लोड का हवाला देते हुए नए ग्रिड की जरूरत से इनकार कर दिया। सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.