समस्तीपुर, जुलाई 11 -- Samastipur News: कल्याणपुर। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण बरहेता सहित अन्य गांव के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में विद्युत नहीं रहने से लोगों को कीड़े मकोड़े का डर सताते रहता है। वहीं बरहेता गांव के मुकेश कुमार दीपक, शशिधर प्रसाद देव आदि ने बताया कि शुक्रवार की सुबह से शनिवार के दोपहर तक बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं रहने के कारण नल जल बंद है। लोगों को नहाने और खाना बनाने सहित मोबाइल चार्ज करने सहित अन्य दैनिक कार्यों में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Ara News: आफत : लगातार बारिश से कई जगहों पर जलजमाव, बढ़ी परेशानी यही हाल क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर आदि अन्य पंचायत का भी है। विद्युत जेई कुण...