Samastipur News: विद्यापति राजकीय महोत्सव की तैयारी में ढीली गति से लोगों में क्षोभ
समस्तीपुर, नवम्बर 21 -- Samastipur News: विद्यापतिनगर। विद्यापतिधाम में विद्यापति राजकीय महोत्सव की तैयारी में ढीली गति से स्थानीय लोगों में क्षोभ है। उद्घाटन के पूर्व संध्या तक पंडाल और तोरण द्वार का निर्माण नहीं हो सका है। साथ ही विद्यापति महोत्सव में इस बार मंदिर की रंगाई तक नहीं किये जाने से लोगों में नाराजगी है। यहां तक की हर साल विद्यापति राजकीय महोत्सव से पहले मंदिर और आसपास में स्वच्छता अभियान चलाया जाता रहा है जो मंदिर से प्रखंड कार्यालयों तक सफाई की जाती थी जिसमें अधिकारी और जनप्रतिनिधियों द्वारा झाड़ू चलाया जाता था जो इस बार नदारत रहा, बल्कि नगर परिषद दलसिंहसराय के कर्मचारियों को सफाई में लगाया गया। साथ ही अंत समय में भी महोत्सव में नामचीन कौन कौन कलाकार आएंगे इसकी स्पष्ट रूप से प्रचार प्रसार नहीं होने से स्थानीय लोगों में क्षोभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.